Home CITY NEWS छिंदवाड़ा जनपद पंचायत में 10% कमीशन का खेल, विधायक, सांसद, जबलपुर, भोपाल,...

छिंदवाड़ा जनपद पंचायत में 10% कमीशन का खेल, विधायक, सांसद, जबलपुर, भोपाल, तक शिकायत

छिंदवाड़ा जनपद पंचायत में 10% कमीशन का खेल, विधायक, सांसद, जबलपुर, भोपाल, तक शिकायत

छिंदवाड़ा। दबंग इंडिया। जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में कमीशनखोरी अब बेलगाम हो गई है।

हालात यह हैं कि बिना 10 प्रतिशत कमीशन दिए कोई फाइल पास नहीं होती।

पहले यही दर 5 प्रतिशत थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है।

इसी को लेकर जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। विधायक से लेकर सांसद और सरपंचों तक ने अधिकारियों की शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार कल ही दो सरपंचों ने जबलपुर और भोपाल में जनपद के अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले सचिव संगठन ने भी कलेक्टर छिंदवाड़ा से शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

फाइलों में विकास, जमीन पर लूट

जनपद की पंचायतों में विकास कागजों में हो रहा है और बिलों के नाम पर लाखों की लूट चल रही है। आरोप है कि अधिकारी-सचिव-सरपंच के गठजोड़ से यह पूरा खेल चल रहा है और जनपद के अधिकारी जानबूझकर आंखें मूंदे हैं।

शिकायतें फाइलों में कैद:

  • गांगीवाड़ा: एक साल पहले शिकायत, आज तक जांच टीम नहीं पहुंची।
  • रामगढ़ी: ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, सुनवाई नहीं।
  • चारगांव पहलाद: सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच लटकी।
  • मदनपुर:* लाखों के फर्जी बिल, विधायक निधि से स्वीकृत मोक्षधाम का काम आज तक अधूरा।

लंबे समय से एक ही कुर्सी पर जमे अधिकारियों पर ठेकेदारों के भरोसे जनपद चलाने का आरोप है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब कलेक्टर जनसुनवाई से लेकर भोपाल तक शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही, तो क्या पूरा तंत्र इस लूट में शामिल है?

– रिपोर्ट: कन्हैया विश्वकर्मा, दबंग इंडिया, छिंदवाड़ा