विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा छिंदवाड़ा, परासिया रोड से इमलिया बोहता तक निकली भव्य शोभायात्रा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को शहर भक्तिमय हो गया। श्री विश्वकर्मा सेवा समिति, इमलिया बोहता चौक, वार्ड-22 द्वारा परासिया रोड से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
‘जय श्री विश्वकर्मा’ के गगनभेदी जयकारों और डीजे पर बज रहे भजनों के साथ सैकड़ों युवा हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। आकर्षक रूप से सजी भगवान विश्वकर्मा की झांकी मुख्य आकर्षण रही।
शोभायात्रा परासिया रोड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इमलिया बोहता पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से भगवान का स्वागत किया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम इस प्रकार है –
17 सितंबर गुरुवार को: भारत नगर, इमलिया बोहता चौक में सुबह 11 बजे मूर्ति स्थापना, दोपहर 2 बजे महाहवन-पूजन और शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
18 सितंबर शुक्रवार को: सुबह 8 बजे रामघाट, मोरिया में प्रतिमा विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा।
समिति ने सभी शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










