छिंदवाड़ा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान सुसरई
*जन विश्वास अभियान अव्यवस्था पर छिंदवाड़ा कलेक्टर ने दिखाई नाराजगी।
*लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों को छिंदवाड़ा मे नोटिस जारी के आदेश
*नहीं पहुंचे शिकायत करता
*कई विभाग के अधिकारी कर्मचारी को नोटिस जारी करने के लिए आदेश।
सुसरई पहुंचे जिलेभर से अधिकारी
कलेक्टर अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे सुसरई
सुसरई में शिविर लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शासकीय सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने के लिए गत 07 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की प्रदेश में शुरूआत की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार अभियान की मंशा के अनुरूप आज जिले के सभी अधिकारी फील्ड पर पहुंचे और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत कलेक्टर हरेंद्र नारायन , पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अग्रिम कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की टीम के साथ जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत सुसरई पहुंचे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा









