ग्राम पंचायत नेर की सरपंच कीर्ति उईके ने दिया त्यागपत्र, सीईओ जिला पंचायत को भेजा गया प्रस्ताव
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नेर की सरपंच श्रीमती कीर्ति उईके ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 27 अगस्त 2026 को जनपद पंचायत कार्यालय छिंदवाड़ा में स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप ‘क’ में अपना त्यागपत्र सौंपा।
मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 37 के तहत सरपंच का त्यागपत्र स्वीकार करने के लिए विहित प्राधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत हैं। अधिनियम के परिपालन और नियमानुसार प्रक्रिया के तहत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छिंदवाड़ा ने सरपंच द्वारा प्रस्तुत त्यागपत्र आवेदन पत्र मूलतः संलग्न कर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छिंदवाड़ा को प्रेषित कर दिया है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










