Home CITY NEWS रात के अंधेरे में पेंच नदी का सीना चीर रहे रेत माफिया,₹5,000...

रात के अंधेरे में पेंच नदी का सीना चीर रहे रेत माफिया,₹5,000 में बिक रही एक ट्रॉली

रात के अंधेरे में पेंच नदी का सीना चीर रहे रेत माफिया,
₹5,000 में बिक रही एक ट्रॉली

छिंदवाड़ा (दबंग इंडिया): जिले के शिवपुरी मार्ग स्थित कपरवाड़ी पेंच नदी से इन दिनों अवैध रेत का कारोबार जोरों पर चल रहा है, लेकिन खनिज विभाग पूरी तरह मौन साधे बैठा है।

​माफिया द्वारा रात के अंधेरे में नदी से धड़ल्ले से रेत निकाली जा रही है और कपरवाड़ी के आसपास के इलाकों में इसका अवैध स्टॉक (डैम) किया जा रहा है। बाद में यह रेत प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली ₹4,000 से ₹5,000 में बेची जा रही है।

​सूत्रों के अनुसार, रेत माफिया और खनिज विभाग के बीच अंदरूनी सांठगांठ है। विभाग की टीम जैसे ही कार्रवाई के लिए निकलती है, माफियाओं तक पहले ही फोन पर सूचना पहुंच जाती है, जिससे वे सतर्क हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष कार्रवाई और मिलीभगत करने वाले सूत्रों पर शिकंजा कसने की मांग की है।

रात में होती है नदी में शराब पार्टी
रात में होता है 52 पत्ती का खेल।
रात में ट्रैक्टर की आवाज से ग्रामीण परेशान।

रात भर कपरवाड़ी क्षेत्र में चलते हैं ट्रैक्टर।

आगे की खबर में देखिए कौन-कौन है रेत माफिया
क्या है ट्रैक्टर नंबर

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा