एसएनसीयू हादसा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता
जबलपुर में इलाजरत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू के वॉर्मर में स्पार्क के कारण आग पकड़ने से झुलसे तीन नवजात बच्चों में से एक की जबलपुर में उपचार के दौरान मृत्यु होने की दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
वहीं, जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत दोनों बच्चों के संपूर्ण इलाज का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन छिंदवाड़ा के अधिकारी जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन के साथ लगातार संपर्क में हैं और दोनों बच्चों के उपचार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










