Home CITY NEWS छिंदवाड़ा पंचायतो में बिल लगाकर लाखों अंदर करने रची प्लानिंग

छिंदवाड़ा पंचायतो में बिल लगाकर लाखों अंदर करने रची प्लानिंग

छिंदवाड़ा पंचायतो में बिल लगाकर लाखों अंदर करने रची प्लानिंग

मटेरियल सप्लाई किसी ने किया, भुगतान किसी और को कराया जा रहा, मामला छिंदवाड़ा जनपद पंचायत का है।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/
छिंदवाड़ा जनपद में अब ष्टाचार की कलई खुलकर सामने आने लगी है।
महीनो से अटका मनरेगा का बजट इसी महीने आने की बात अफसरों द्वारा कही जा रही है।

ऐसे में मजदूरी के साथ ही मटेरियल सप्लायरों को करोड़ो रुपए का भुगतान होना है।

ऐसे में अब तकनीकी अफसरों द्वारा लाखों के वारे-न्यारे करने की प्लानिंग भी रच ली गई है। दरअसल छिंदवाड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायतो में वेंडर बदलने का खेल चल रहा है।
सूत्र द्वारा बताया जा रहा है कि एसडीओ और नवागत इंजीनियर्सद्वारा अपने चेहते वेंडर के बिल अपलोड कराया जा रहा है।
जिसको लेकर पंचायतो में दबाव भी बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत ही निर्माण कार्यों को एजेंसी होती है। ऐसे में अब पंचायतों के मार्फत वेंडर और बिल बदलने का काम कराया
जा रहा है।
सूत्रों की माने तो पुराने मटेरियल सप्लायर द्वारा मटेरियल की सप्लाई की गई थी।
जिसके तहत पुराने वेंडर के बिल भी अपलोड किया गया था। किन्तु एकाएक अब चेहते वेंडर के बिल अपलोड कराया दिया गया है। जिसके एवज में लाखों
इन पंचायतों में हुई गड़बड़ी

छिंदवाड़ा जनपद की ग्राम पंचायत इसरा उमरिया में तालाब निर्माण कार्य मनरेगा के जरिये कराया गया था। इसी तरह थावरीकला में पुलिया चेक डेम और भी बोल्डर बंधान का कार्य मनरेगा के जरिये किया गया।
जिसके तहत पूर्व में ही मटेरियल सप्लायरों के बिल लगाया गया था।
किन्तु अब एकाएक सभी कार्यों में बिल बदलवा दिया गया है।

जनपद पंचायत के अधिकारी की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
कुछ दिन पूर्व जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के एक अधिकारी की शिकायत एक ठेकेदार के द्वारा कमीशन के मामले में कलेक्टर जनसुनवाई में की गई थी लेकिन आज तक शिकायत करने का कारण नहीं है।

5% कमीशन नही अब 10 % तक लगेगी कमिशन

  कमीशन का बड़ा खेल

अदिति ट्रेडर्स के लग रहे बिल

छिंदवाड़ा जनपद की ज्यादातर पंचायतों अदिति ट्रेडर्स के बिल चल रहे है।
सूत्रों का कहना है कि अफसरों से साठगांठ के चलते अदिति ट्रेडर्स के बिल इसरा उमरिया, , थावरी कला, में लगाने बात सूत्रों द्वारा कही जा रही है। बताया जाता है कि कंस्ट्रक्शन कम्पनी किसी आदि चौकसे नामक युवक के नाम पर है। अफसरों द्वारा फिलहाल उक्त कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर जमकर मेहरबानी बरसाई जा रही है।
जिसके साथ ही अफसरों को मोटा कमीशन भी मिलना तय है।
कमीशन के खेल में जनपद पंचायत के अधिकारी और चौकसे शामिल
सूत्रों का कहना है कि अभी जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में अधिकारी और कमीशन का जो खेल चल रहा है उसमें शामिल है एक युवा चौकसे

आगे देखिए दबंग इंडिया पर अधिकारी और चौकसे की कहानी
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा