Home CITY NEWS ग्राम पंचायत उमरिया ईसरा में तालाब निर्माण कार्य पर सवाल?

ग्राम पंचायत उमरिया ईसरा में तालाब निर्माण कार्य पर सवाल?

छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत उमरिया ईसरा में तालाब निर्माण कार्य पर सवाल?

निर्माण कार्य के भुगतान में अनियमितता के आरोप,?

कमीशन के बिना खेल नहीं।

कमीशन लाइए पेमेंट ले जाइए।

जनपद पंचायत छिंदवाड़ा अधिकारी की मिली भगत
उच्चस्तरीय जांच की मांग
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा जनपद पंचायत छिंदवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया ईसरा में तालाब निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तालाब निर्माण कार्य से संबंधित भुगतान प्रक्रिया में वित्तीय नियमों का पालन नहीं किया गया तथा भुगतान में कथित तौर पर गड़बड़ी की गई।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि तालाब निर्माण का कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा कराया गया, लेकिन भुगतान प्रक्रिया में कथित रूप से एसडीओ, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री की भूमिका संदिग्ध रही।

आरोप है कि अधिकारियों के माध्यम से बिल प्रस्तुत कर शासकीय राशि का आहरण किया गया, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि भुगतान से जुड़े सभी अभिलेख, माप पुस्तिका (एमबी), बिल, वाउचर एवं स्वीकृति दस्तावेजों की जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

खेत तालाब का नहीं हुआ
आज तक भुगतान

सूत्रों का कहना है कि खेत तालाब का काम ग्राम पंचायत द्वारा कर लिया गया लेकिन आज तक पेमेंट का भुगतान नहीं किया गया इसलिए क्योंकि कमीशन ना मिलने के कारण आज तक पेमेंट रुका हुआ है
5 से 6 पंचायत ऐसी है जहां आज तक भुगतान नहीं हुआ।

क्या कहते हैं अधिकारी।

ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र
काम कराया गया है लेकिन कुछ समस्या आ रही है सब ठीक हो जाएगा।
क्या कहते हैं जनपद पंचायत अधिकारी
आपके माध्यम से मुझे जानकारी प्राप्त हुई है अभी इस मामले को दिखाता हूं।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा।