छिंदवाड़ा। (दबंग इंडिया, कन्हैया विश्वकर्मा)।
जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के ग्रामीण अंचलों में
शिकायत के बाद भी ढाक के तीन पात
कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि वे इससे पहले भी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को इस भ्रष्टाचार से अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की यह रहस्यमयी चुप्पी सीधे तौर पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने जैसी है।
छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मानेगांव की शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक के खिलाफ शिकायत की है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 3 वर्षों से जो विकास कार्य हुए हैं सभी विकास कार्य में फर्जी तरीके से बिल लगाए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जो बिल लगाए गए हैं सरपंच के परिवार के लोगों की लगाए गए हैं।
चाय नाश्ता के नाम पर फर्जी लाखों के बिल।
फर्जी बिल भुगतान को लेकर 3 वर्षों से ग्राम पंचायत में चल रहा विवाद।
फर्जी बिल भुगतान मामले में छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के अधिकारियों की बड़ी कमिशन।
नहीं हुई सही जांच तो करेंगे उग्र आंदोलन ग्रामीण।
ग्रामीण बताया कि लगभग 20 से 25 बिल है जिसमें जीएसटी बिल नहीं है।
क्या कहते हैं जनपद पंचायत के अधिकारी हमें भी फर्जी बिल भुगतान शिकायत मिली है इसकी जांच की जाएगी।
क्या कहते हैं ग्राम पंचायत मानेगांव सचिव प्रकाश
जो शिकायत लगाई गई है वह गलत है सभी में बिल में जीएसटी नंबर है
शिकायतकर्ता गलत शिकायत कर रहे हैं
क्या कर पाएंगे जनपद पंचायत के अधिकारी पंचायत की जांच।
देखिए पूरी खबर आगे
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










