छिंदवाड़ा दबंग इंडिया जिला/ छिंदवाड़ा टीचर कोऑर्डिनेटर कृष्ण उत्तम राजपूत ने बताया कि गुरुदेव के जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न सेवा कार्यक्रमो की कड़ी में दिनांक 13 मई बुधवार को प्रातः 7:00 बजे रघुवंशम लान सिवनी रोड छिंदवाड़ा में महासुदर्शन क्रिया कराई जाएगी एवं उसी स्थान पर शाम 7:15 बजे से गुरू पूजा, के साथ ही मुंबई से पधारे डॉक्टर अभिनव दुबे के द्वारा भजन संध्या की जाएगी ।
गुरुदेव के 70 में जन्मदिन एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग की स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था के अंतरराष्ट्रीय आश्रम बेंगलुरु द्वारा अनसंग हीरोज अवार्ड हेतु नीरज वानखडे तिगांव पांढुरना को जल संरक्षण आंदोलन हेतु, श्रीमती मोनिका परिहार बैस छिंदवाड़ा को युवा स्पोर्ट्स केटेगिरी एवं श्रीमती लक्ष्मी बाई घागरे ग्राम झांमटा बिछुआ जिला छिन्दवाड़ा नैसर्गिक प्राकृतिक खेती की श्रेणी में चुना गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी असाधारण उत्कृष्टता, निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति उनके शांत लेकिन परिवर्तनकारी योगदान (व्यवसाय एवं परोपकार श्रेणी) के लिए दिया जा रहा है , जिसे छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू जी हाथों उनका सम्मान करते हुए उन्हें ट्रॉफी प्रदान की जाएगी
इसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा ।
सभी आम जन को सादर आमंत्रित किया गया है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा
7566756778










