Home CITY NEWS होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों का तैराकी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के द्वितीय...

होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों का तैराकी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का हुआ शुभारंभ

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार गत दिवस जिला इकाई छिंदवाड़ा में होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवानों के लिए बेसिक एवं एडवांस तैराकी, आपदा उपकरण संचालन तथा डीआरसी प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का शुभारंभ किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 14 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण प्रभारी व डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या तथा सहायक प्रभारी व प्लाटून कमांडर होमगार्ड छिंदवाड़ा गणेश कुमार धुर्वे एवं प्रशिक्षक हवलदार अनुदेशक रामप्रसाद सिंगोतिया द्वारा जवानों को आगामी बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

   द्वितीय सत्र के प्रथम दिवस 11 मई 2026 को जवानों को तैराकी की विभिन्न गतिविधियों का गहन अभ्यास कराया गया, ताकि वे किसी भी जल-आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम हो सकें।

सहायक प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्लाटून कमांडर गणेश कुमार धुर्वे द्वारा जवानों को बाढ़ आपदा संकट एवं उससे बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके बाद जवानों को तहसील चौरई स्थित माचागोरा डैम के लिए रवाना किया गया,।

जहां तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत व्यायाम, तैराकी का महत्व, उद्देश्य एवं नदी सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।

जवानों को पानी में प्रवेश करने के सुरक्षित तरीके, तैराकी के विभिन्न प्रकारों का अभ्यास तथा बोट हैंडलिंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

   प्रशिक्षण के दौरान जवानों को पतवार एवं चप्पू के माध्यम से बोट संचालन, सावधानियां एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

साथ ही बोट के विभिन्न हिस्सों, ओबीएम को माउंट एवं डिस्माउंट करने की प्रक्रिया, सामान्य अवरोध एवं उनके निराकरण, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, फुट पम्प सहित अन्य रेस्क्यू सामग्रियों के उपयोग एवं वाहन में लोडिंग-अनलोडिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जवानों द्वारा बोट तैयार करने का सामूहिक अभ्यास भी किया गया, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा7566756778