दबंग इंडिया छिंदवाड़ा/ छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एक आनंद उत्सव है जो हर साल 14 जनवरी से 28 जनवरी तक मध्य प्रदेश में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आनंद उत्सव का कार्यक्रम किया जाता है।
आनंद उत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता संस्कृति कार्यक्रम भजन संध्या जैसे क्षेत्रों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम आनंद उत्सव में शामिल होते हैं यह कार्यक्रम दो दिनों कार्यक्रम होते हैं।
आज ग्राम पंचायत थुनिया उदना में दो दिवसीय आनंद उत्सव का कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने आनंद उत्सव में शामिल होकर अपनी प्रतिभा की प्रस्तुति दी
स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी आनंद उत्सव में पहुंचकर खेल कूद ” सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या में शामिल हुए।
आनंद उत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए खिलाड़ियों को मुख्यअतिथि द्वारा के द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
आनंद उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय सक्सेना एवं ग्राम पंचायत की सरपंच सुनील चंद्रवंशी, महेंद्र डेहरिया सचिव कलीराम आनंद उत्सव कार्यक्रम प्रभारी परमेश्वर राय राजाराम पाल एवं स्कूल शिक्षक धीरेंद्र रावत गजेंद्र डेहरिया रणवीर सिंह सूर्यवंशी, नारायण विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










