-परिजनों से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं व हर संभव मदद का भरोसा
छिन्दवाड़ा दबंग इंडिया:- छिंदवाड़ा जिले के पूर्व सांसद आज नकुलनाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पांढुर्ना जिले के बोरगांव निवासी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी मंगेश यादव के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंगेश यादव के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर सभी को मंगेश की सफलता पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
नकुलनाथ ने कहा कि जिले में क्रिकेट के साथ ही सभी खेलों के लिए अनुकूल वातावरण कमलनाथ ने निर्मित किया और अब वे उसे आगे बढ़ा रहे हैं। खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को लाना। खेलों के माध्यम से प्रोत्साहित करने का क्रम सतत जारी रहेगा।
उन्होंने कि सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन व मनोबल युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे लेकर जाता है।
नाथ ने जिले के अन्य खिलाड़ियों से कहा कि वे भी मंगेश यादव की तरह लगातार लगन से मेहनत करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
नाथ ने कहा कि मंगेश से पहली मुलाकात सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में हुई थी।
नाथ ने मंगेश के माता-पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
साथ ही परिवारजनों को आश्वस्त किया कि यहां तक हर संभव मदद दी है, आगे भी मंगेश को जहां आवश्यकता होगी यथा संभव हर मदद की जाएगी। उम्मीद है कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेगा।
इसके उपरांत नकुलनाथ ने डॉ. शिव सालोटर के नवीनतम क्लीनिक का शुभारंभ किया।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










