Home CITY NEWS पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन जिले...

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन जिले के सभी 30 मंडलों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

-प्रत्येक बूथ पर स्मृति सभाओं, संगोष्ठियों सहित जिला कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ

-प्रत्येक मंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर आधारित सुशासन यात्रा का हुआ आयोजन

जिला भाजपा कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू एवं जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने अटल के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा /छिंदवाड़ भारतीय, जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जन्म दिवस को जिले के सभी 30 मंडलों में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। जिसको लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर स्मृति सभाओं, संगोष्ठियों और प्रदर्शनियों का आयोजन किया। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटल का पुण्य स्मरण किए गए।
पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय झांझरी, अटल जन्म शताब्दी कार्यक्रम के जिला प्रभारी संजय पटेल, जिला सह प्रभारी विजय पांडे एवं अलकेश लाम्बा ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश को जागृत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल ने ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आरंभ की थी, यह उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। जिसको लेकर प्रत्येक मंडल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर आधारित सुशासन यात्रा का आयोजन किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि अटल का संपूर्ण जीवन जिन्होंने अपने व्यक्तित्व से देश के विकास के लिए अनेक योजनाओं को संचालित कर आगे बढ़ने का काम किया। अटल ने अपने कार्यों और आदर्शों के कारण अजातशत्रु कहे जाते थे।
श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे नेता थे जिनकी पक्ष ही नहीं विपक्ष भी प्रशंसा करता था। वे वास्तविक रूप में अजातशत्रु थे। मैं अटल जी के चरणों में भावनी सिद्धांत जली अर्पित करता हूं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, संजीव रंगू यादव, कुंदन मिगलानी, संदीप सिंह चौहान, दिन्सु यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा