Home CITY NEWS जिले में अभी तक 173.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 173.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अभी तक 173.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया छिन्दवाड़ा/03 जुलाई 2026/ जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 173.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 221.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 03 जुलाई 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 15.3 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।

  अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 03 जुलाई 2026 को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 5.8, मोहखेड़ में 7.1, तामिया में 02, अमरवाड़ा में 6.2, चौरई में 57.2, हर्रई में 27.4, बिछुआ में 10, परासिया में 8.3, जुन्नारदेव में 10.2, चांद में 12.3 और उमरेठ में 22.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 86.2, मोहखेड़ में 54.1, तामिया में 168, अमरवाड़ा में 163.2, चौरई में 231.8, हर्रई में 114.9, बिछुआ 182.5, परासिया में 106, जुन्नारदेव में 139.2, चांद में 329.1 और उमरेठ में 166.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा