Home CITY NEWS सिवनी में एएसआई दिनेश रघुवंशी और बाबू रिश्वत लेते पकड़ाये

सिवनी में एएसआई दिनेश रघुवंशी और बाबू रिश्वत लेते पकड़ाये

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा सिवनी/ सिवनी जिले में लोकायुक्त की दो बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आज जबलपुर लोकायुक्त की दो बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इन कार्रवाइयों में एक पुलिस एएसआई और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।

पहली कार्रवाई सिवनी कोतवाली में पदस्थ एएसआई दिनेश रघुवंशी पर हुई। बताया जा रहा है कि फरियादी नंदकिशोर चौरसिया से मामले में पक्ष में अच्छी जांच और विवेचना करने के एवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी गई थी।

शिकायत के बाद जबलपुर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड क्षेत्र में एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई धनोरा विकासखंड कार्यालय में हुई। यहां विकासखंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू अरुण कमरे को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार सुनवारा शासकीय स्कूल में पदस्थ भृत्य देवेंद्र कुमार को भीमगढ़ स्कूल से निलंबित किया गया था। जिनका 14 माह का जीवन निर्वाह भत्ता निकलना था। आरोप है कि राशि जारी करने के बदले बाबू ने 25 हजार की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त से की थी। शिकायत सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने धनोरा कार्यालय में छापा मार कार्रवाई की और बाबू को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

एक ही दिन में हुई इन दो बड़ी कार्रवाइयों से पूरे सिवनी जिले में हड़कंप की स्थिति बन गई है। लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर अब जिले की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
एएसआई रघुवंशी छिंदवाड़ा जिले के कई थाना चौकी में पहले भी रह चुके हैं।

शिकायत के बाद छिंदवाड़ा जिला से उनका ट्रांसफर किया गया था।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा सिवनी