Home CITY NEWS छिंदवाड़ा सीईओ जिला पंचायत कुमार को प्रशंसा-पत्र

छिंदवाड़ा सीईओ जिला पंचायत कुमार को प्रशंसा-पत्र

“खुशियों की दास्तां”
वॉश ऑन व्हील्स” नवाचार का प्रभावी संचालन एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन किए जाने पर

छिन्दवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन की अपर मुख्य सचिव सुश्री दीपाली रस्तोगी द्वारा जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार को “वॉश ऑन व्हील्स” नवाचार का प्रभावी संचालन एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन किए जाने पर अर्द्ध शासकीय प्रशंसा-पत्र प्रेषित किया गया है।

   प्रशंसा-पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों के स्थायित्व के लिये प्रारंभ किए गए इस कार्यक्रम का जिले में सफल संचालन किया जा रहा है।

सीईओ जिला पंचायत कुमार के नेतृत्व, सतत अनुश्रवण एवं नवाचारी कार्यशैली के परिणामस्वरूप अल्प समय में उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है।

अपर मुख्य सचिव ने उन्हें एवं उनकी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की है।

  उल्लेखनीय है कि “वॉश ऑन व्हील्स” नवाचार की शुरुआत छिंदवाड़ा जिले से ही की गई थी। 

सफल क्रियान्वयन के पश्चात यह मॉडल अब पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया जा चुका है।

  26 सितंबर 2024 को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा जिले में इस सेवा का शुभारंभ किया गया था।

प्रारंभ से 1 नवंबर 2025 तक लगभग 22 हजार त्वरित प्रतिक्रिया संहिता (क्यूआर कोड) पंजीयन के माध्यम से 36 स्वच्छता साथियों ने लगभग 48 लाख रुपये की आय अर्जित की।

 1 नवंबर को मोबाइल अनुप्रयोग प्रारंभ होने के पश्चात अब तक 52 स्वच्छता साथियों द्वारा 17,526 पंजीयन पूर्ण कर लगभग 28 लाख रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है। 

28 जनवरी 2026 को “वॉश प्लस” की भी शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत जल जीवन मिशन से संबंधित कार्य ओवरहेड टैंक सफाई, नल-टोटी परिवर्तन, वाल्व सुधार आदि भी स्वच्छता साथियों द्वारा किए जाएंगे।

अधिक आय अर्जित करने वाले स्वच्छता साथी- इस नवाचार के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करते हुए अधिक आय अर्जित करने वाले स्वच्छता साथियों में शैलेन्द्र सिकरवार (जामई), आयुष सिंगारे (परासिया), श्रीमती अनामिका बेलवंशी (हर्रई), बलराम यादव (छिंदवाड़ा), श्रीमती खिमिया सरेआम (तामिया),राधेश्याम टांडेंकर (जामई), अमन पंवार (परासिया), संजय डहरिया (चौरई), दीपांशु गोदरे (अमरवाड़ा), राजू कुशनेकर (मोहखेड़), श्रीमती मोनिका बेलवंशी (बिछुआ) एवं
नितेश नीकोसे (तामिया) शामिल हैं।
दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा