छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत प्रदीपन संस्था द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर छिन्दवाड़ा से कलेक्टर हरेंद्र नारायन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ब्रजेश कुमार शिवहरे द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह रथ कोतवाली थाना एवं कुंडीपुरा थाना और ग्राम बोहनाखेरी, इसराउमरिया तथा भांडी का भ्रमण करेगा, जिसका उद्देश्य बाल विवाह मुक्त जिला एवं भारत बनाना है।
एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत प्रदीपन संस्था द्वारा 30 दिवसीय एक्सेल प्लान बनाया गया, जिसमें बाल विवाह मुक्ति रथ द्वारा गांव-गांव जाकर बाल विवाह को लेकर जागरूकता कार्य किया जाएगा।
इस दौरान साइकिल रैली, मोटरसाइकिल रैली, बैलगाड़ी रैली, मार्केट पर नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत के माध्यम से बाल विवाह के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया जायेगा तथा मुक्ति रथ का समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को किया।
लड़कियों की 18 वर्ष एवं लड़कों की 21 वर्ष से पहले शादी नहीं सावधान
सुरक्षित बचपन्न, सुरक्षित |
बाल विवाह के मामलों की रिपोर्ट कैसे करें।
मामले/केस की जानकारी के बारे में फॉर्मेट के अनुसार विवरण प्राप्त करें
रिपोर्ट करने के बाद, CMPO यानि कि बाल विवाह निषेध अधिकारी के साथ मिलकर बाल विवाह को रुकवाए।
माता-पिता से अंडरटेकिंग लें कि वह अपने नाबालिग बच्चे की शादी कानूनी उम्र यानि कि
लड़कियों की 18, एवं लड़कों की 21 वर्ष से पहले शादी नहीं करेंगे
नाबालिग की शादी की सूचना शीघ्र ही रिपोर्ट करें
पुलिस को 112 नम्बर पर।
चाइल्ड लाइन को 1098 नम्बर पर
अपने क्षेत्र के बालविवाह रोकथाम अधिकारी (CMPO) जैसे ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO)/SDO/SDM/DM आदि को सूचना दें।
पुलिस थाने जाकर आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ FIR दर्ज कराएं एवं उसकी कॉपी लें।
थाने में दर्ज कंप्लेंट की डायरी एंट्री की कॉपी लेलें।
आइये हम सब मिलकर
बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण करें
इस अवसर पर प्रदीपन संस्था से जिला को-ऑर्डिनेटर रामनाथ उइके, जिला काउंसलर सुश्री रंजीता कश्यप एवं सी.एस. डब्ल्यू. मनोज उईके, धीरेन्द्र कुमरे, मनोज इनवाती, सुश्री रेखा मरावी, सुश्री रामेति डेहरिया, सुश्री प्रमिला बंसल व कमलाकर धुर्वे उपस्थित थे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










