Home CITY NEWS बैनगंगा पवार क्षत्रिय समाजवार्षिक स्नेहा सम्मेलन

बैनगंगा पवार क्षत्रिय समाजवार्षिक स्नेहा सम्मेलन


छिंदवाड़ा दबंग इंडिया / छिंदवाड़ा श्री बैनगंगा पवार क्षत्रिय समाज संगठन के द्वारा
वार्षिक स्नेहा सम्मेलन छिंदवाड़ा में दिनांक 16 नवंबर 2025 दिन रविवार को किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए श्री बैनगंगा पवार क्षत्रिय समाज अध्यक्ष बी आर पटले ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री बैनगंगा पवार क्षत्रिय समाज
वार्षिक स्नेहा सम्मेलन कार्यक्रम
किया जाता है।
वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें रंगोली मेहंदी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 नवंबर को पवार मंगल भवन चंदन गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन समाज के द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों का सम्मान के साथ समाज के बुजुर्गों का भी सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में (कटंगी) (बालाघाट )विधायक गौरव पारधी कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के साथ- साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिथि के रूप में 16 नवंबर को छिंदवाड़ा आ रहे हैं।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा