सामाजिक एकता और विकास की दिशा में नया संकल्प कई नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा जिले के चंदनगाँव में नाथ समाज का दीपावली मिलन समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में छिन्दवाड़ा जिले के समस्त सामाजिक बंधु उपस्थिति थे ।
कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महायोगी शिव अवतारी बाबा गुरु गोरखनाथ जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन किया गया।
इसके बाद सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में भाईचारा, एकता और प्रेमभाव के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
महत्वपूर्ण निर्णय – सामुदायिक मंगल भवन और भूमि आवंटन
समारोह में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि छिंदवाड़ा जिले में नाथ समाज का सामुदायिक मंगल भवन एवं बाबा गुरु गोरखनाथ जी के मंदिर हेतु शासन से भूमि आवंटन का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
इस निर्णय का सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने स्वागत किया और इसे समाज की एकता एवं विकास का ऐतिहासिक कदम बताया।
नई जिम्मेदारियाँ – संगठन हुआ सशक्त
नाथ समाज संगठन को मजबूती देने के लिए कई जिम्मेदारियाँ
रवि नाथ चौहान – संभागीय अध्यक्ष रहेश नाथ चौहान – संभागीय उपाध्यक्ष राकेश गौर जोगी – सागर जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ चौहान – छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष
सुशील नाथ – युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश चंदेल – छिंदवाड़ा जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, संतोष चौहान, महेंद्र नाथ राजा चौहान – युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष
शिवनाथ चौहान – युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष गोलू नाथ चंदेल – सोनपुर नगर अध्यक्ष
प्रमुख सामाजिक पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बुद्ध नाथ (विक्की) चौहान, प्रदेश महासचिव दीपक नाथ चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री सुशील नाथ, जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक नाथ चंदेल सहित कंचन चौहान, अंजना चौहान, सुरेश नाथ चौहान, विकास चंदेल, राजकुमार चौहान, मिथुन चंदेल, घनश्याम चौहान, गोपाल चौहान, अरविंद नाथ पवार, भुरा चौहान आदि अनेक सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वावलंबन की दिशा में संकल्प
कार्यक्रम में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले समय में नाथ समाज शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में संगठित रूप से कार्य करेगा। युवा वर्ग को संगठन से जोड़कर समाज की नई पीढ़ी को दिशा देने का आह्वान किया गया।
योगी नाथ महासंघ – एकजुटता का नया इतिहास
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि योगी नाथ महासंघ संगठन सामाजिक जागरण का नया इतिहास रचने जा रहा है।
समाज के उत्थान के लिए प्रत्येक सदस्य को अपनी भूमिका निभानी होगी।
एकजुट समाज ही भविष्य की प्रगति का आधार बनेगा।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










