Home CITY NEWS छिंदवाड़ा के युवा स्वयंसेवक साइकिल चलाते पहुंचे 125 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

छिंदवाड़ा के युवा स्वयंसेवक साइकिल चलाते पहुंचे 125 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय नागपुर

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर छिंदवाड़ा से 127 युवा स्वयंसेवक महाविद्यालय कार्य विभाग के माध्यम से छिंदवाड़ा से नागपुर साइकिल चलाकर 125 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नागपुर स्थित रेशिम बाग में जहां पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी उस कार्यालय तक पहुंचे ।
स्वयंसेवक के द्वारा इस साहसिक यात्रा को पूर्ण किया गया जो की छिंदवाड़ा से प्रारंभ होकर रामाकोना , सौसर ,बोरगांव सावनेर होते हुए हैं यात्रा नागपुर पहुंची है । दो दिवसीय इस साइकिल यात्रा में 127 युवा स्वयंसेवक साइकिल चलाते हुए पहुंचे नागपुर पहुंचकर डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार संस्थापक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्मृति स्थल पर पहुंचे वहां सभी ने पहुंचकर डॉक्टर हेडगेवार एवं गोलवलकर गुरुजी की समाधि स्थल के दर्शन किए उसके बाद महल स्थित डॉक्टर हेडगेवार जी के निवास स्थान के दर्शन किए साथ ही महल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय जहां प्रथम बार संघ की शाखा लगी थी उस पावन स्थल के सभी स्वयंसेवकों ने दर्शन किए और संकल्प लिया कि संघ के 101 में वर्ष में प्रवेश के अवसर पर प्रत्येक हिंदू घरों में संपर्क कर पंच परिवर्तन का विषय एवं संघ के विचार सभी तक पहुंचाएंगे।

समापन स्थल पर सभी ने भारत माता की आरती